{"_id":"5f54c7e98ebc3ea3f62e4466","slug":"ghaziabad1599391721","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार श्रंगार की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कार श्रंगार की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र में स्थित कार श्रृंगार की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाह हो गया। आग लगने की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग से चार गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जांच पड़ताल जारी है।
कविनगर में निवासी पवन सिंघल की कविनगर एम ब्लॉक में श्री बालाजी कार सिटी के नाम से कार श्रृंगार की दुकान है। रविवार को लॉक डाउन होने के चलते दुकान बंद थी। सुबह करीब दस बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दुकान मालिक के साथ दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग से पहले एक गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और उसने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी आग देखते को देखते हुए दमकल विभाग से तीन और गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक पवन सिंघल ने बताया कि दुकान में करीब 10 लाख रुपए का माल था, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
- मौके पर मची अफरा-तफरी
आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई कुछ ही देर में आग की लपटें दूसरी दुकानों की तरफ जाने लगी । वहां मौजूद लोग एवं अन्य दुकानदार घबराने लगे लेकिन फायर बिग्रेड ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया जिससे अन्य दुकान को हानि नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
- थोड़ी लेट पहुंचती तो हो जाता बड़ा हादसा
वहां मौजूद लोगों ने कहा कि फायर बिग्रेड की गाड़ी थोड़ा जल्दी पहुंचती तो दुकान में रखा सामान बच सकता था, लेकिन फिर भी समय से पहुंचकर फायर बिग्रेड की टीम ने अन्य दुकानों को नुकसान से बचा लिया। बताया कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन