{"_id":"5f54c7d48ebc3e368c567874","slug":"ghaziabad1599391700","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल भुगतान होने के बावजूद काटा कनेक्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बिजली का बिल भुगतान होने के बावजूद काटा कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का बिल भुगतान होने के बावजूद काटा कनेक्शन
विज्ञापन
- फर्म संचालक ने दुकान मालिक व बिजली अधिकारियों के खिलाफ डाली कोर्ट में याचिका
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लोहामंडी में एक दुकान व गोदाम का बिजली बिल भरने के बावजूद अधिकारियों द्वारा बिजली का कनेक्शन काटने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में फरियाद लगाई है। पीड़ित ने दुकान मालिक के दो बेटों व बिजली अधिकारियों के खिलाफ याचिका दाखिल की है। अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए 10 सितंबर की तारीख लगाई है।
अधिवक्ता प्रवेश शर्मा ने बताया कि संजय नगर के न्यू फ्रडेंस कालोनी निवासी नीरज शर्मा लोहामंडी में अमित सिंघल व नितिन सिंघल के पिता कृष्णपाल सिंघल से किराए पर दुकान व तीन गोदाम लिया है। उसमें अपने नाम से दो किलोवाट का कार्मशियल बिजली का कनेक्शन लिया था। फरवरी में वह अपनी घरेलू परेशानियों में फंसने के कारण दुकान पर नहीं गए। इस दौरान बिजली का बिल अदा कर दिया। मार्च में दुकान पर गए तो वहां पर दुकान में तोड़फोड़ कर दी गई थी, बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था। इस मामले में जब वह अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा से मिले तो उन्होंने अधिशासी अभियंता आरके वर्मा के पास भेज दिया। उन्होंने उपखंड अधिकारी महेश के पास भेज दिया। उनके पास जाने पर बताया गया कि अवर अभियंता अमर दीप श्रीवास्तव के पास जाओ। वहां जानकारी मिली कि उच्चाधिकारियों के कहने पर कनेक्शन काट दिया गया है। दोबार इन अधिकारियों के पास जाने पर बताया गया कि अमित सिंघल व नितिन सिंघल की दुकान खाली नहीं कर रहे थे, इसलिए कनेक्शन काट दिया गया है। साथ ही पुलिस बुलाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई।
---------
आशुतोष यादव
विज्ञापन