{"_id":"5f54be8c8ebc3e3781675d4c","slug":"ghaziabad1599389324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन फुलवारी के तहत लगाए पौधे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मिशन फुलवारी के तहत लगाए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन फुलवारी के तहत लगाए पौधे
विज्ञापन
- वसुंधरा सेक्टर 17 में रविवार को सफाई एक्सप्रेस और सफाई मुहिम की तरफ से लगाए गए पौधे
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 17 में रविवार को सफाई एक्सप्रेस और सफाई मुहिम ने मिशन फुलवारी के तहत पौधे लगाए। इस दौरान प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी के प्रभारी मुनेश सिंह ने भी पौधे लगाने में सहयोग किया।
सफाई एक्सप्रेस के गिरीश शर्मा ने बताया कि सफाई एक्सप्रेस ने दिसंबर तक वसुंधरा में 1000 फूलों के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उसकी टीम रोजाना लगभग 20 से 25 फूलों के पौधे लगा रही है। रविवार को मिशन फुलवारी में पुलिस चौकी वसुंधरा के इंचार्ज मुनेश सिंह और उनकी टीम के कई सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुनेश सिंह ने अरेबियन जैस्मिन के पौधे लगाए। अब तक मिशन फुलवारी के तहत साढे 500 पौधे लगाए जा चुके हैं। आने वाले 5 सालों में इस लक्ष्य को बढ़ाकर 50000 से 100000 के बीच रखा जाएगा। सफाई एक्सप्रेस मिशन फुलवारी उत्तराखंड की फूलों की घाटी से प्रेरित है। आज गुड़हल, अरेबियन जैसमिन, तुलसी, हमेंलिया और गुलाब के पौधे लगाए। इस दौरान अमित किशोर, अनिल शर्मा, आकांक्षा भारद्वाज, आदेश शर्मा, हरीश पुंडीर, एनएस रावत, आभा राय, बीसी लोहानी, हरीश मंमगई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन