फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कुकर ठीक करने के बहाने रेकी कर वाहन चुराने वाले गिरफ्तार

कुकर ठीक करने के बहाने रेकी कर वाहन चुराने वाले गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाने की पुलिस ने कुकर ठीक करने के बहाने रेकी कर वाहन चुराने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल, एक बुलेट और स्कूटी बरामद की है। वाहनों को चुराने के बाद मुरादनगर और मेरठ में कबाड़ियों को बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
कविनगर थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस गोविंदपुरम में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते हुए नजर आए। पूछताछ के लिए युवकों को रूकने के लिए इशारा किया गया तो वह रुकने के बजाय वापस बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हें चारों ओर से घेराबंदी बनाकर दबोच लिया गया। बाइक के कागजात मांगे जाने पर वह सकपका गए और इधर उधर की बातें करने लगे। शक होने पर तीनों को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है और युवक वाहन चोर है। उन्होंने बताया कि बाद में चोरों की निशानदेही पर अन्य छह दुपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें एक बुलेट और स्कूटी भी शामिल है। पकड़े गए चोरों ने वसीम, फिरोज और मोहसिन निवासी मुरादनगर है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चोर शातिर किस्म के हैं, जो दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वाहन चोरी करने से पूर्व चोर कुकर ठीक करने के बहाने पहले रेकी करते थे और इसके बाद वाहनों पर हाथ साफ कर दिया करते थे। बाद में वाहनों को मुरादनगर और मेरठ के कबाड़ियों को बेचकर आए धन में से बंदरबांट कर लिया करते थे।
विज्ञापन
गांजा तस्कर गिरफ्तार कविनगर थाने की पुलिस ही एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर का नाम दानिश निवासी कैलाभट्टा थाना कोतवाली है। पुलिस ने बताया कि 10 किलो गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर को कैला भट्टा में स्थित बिंदु के होटल के निकट से पकड़ा गया है। उसने बताया कि तस्कर विभिन्न राज्यों से गांजा लाता था और यहां बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed