{"_id":"5f54be758ebc3e54e4402989","slug":"ghaziabad1599389301","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कॉलोनी में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने की मांग की
विज्ञापन
- कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए गाजियाबाद ने जिला मलेरिया अधिकारी को लिखा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। बरसात के बाद इंदिरापुरम में लगातार बढ़ रहे मच्छरों का प्रकोप को देखते हुए कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए गाजियाबाद ने जिला मलेरिया अधिकारी को पत्र लिखा है। आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों से इलाके में फॉगिंग की मांग की है।
कंफेडेरशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए गाजियाबाद के कोर्डिनेटर कुलदीप सक्सेना ने बताया कि इंदिरापुरम क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी का भय व्यापत हो रहा है । इंदिरापुरम के अधिकांश नाले नालियों में गन्दा पानी भरा हुआ है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द नाले नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव और फॉगिंग की जाए। जिससे मच्छरों और उससे होने वाली बीमारी से लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन