{"_id":"5f53d73d8ebc3e36be4d7e06","slug":"ghaziabad1599330109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और हुई फायरिंग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और हुई फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला गद्दियान में में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के चलते बवाल हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग की गई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पहले अपनी ओर से ही दोनोंं पक्षों के कुल 23 लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह अनूपशहर पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला गद्दियान में दो पक्षों के बीच बवाल हो गया है। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को काबू में किया। लेकिन, इस दौरान पथराव व फायरिंग में कुछ लोग घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस की ओर से प्रथम पक्ष के आमिर गाजी, इमरान, रिजवान, अरसद, साजेब, जुन्नू, साजिद, सलमान, शकील, हबीब, सलीम व राशिद गाजी के खिलाफ पथराव, फायरिंग आदि के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि, दूसरे पक्ष के हिस्ट्रीशीटर बदमाश राशिद, मुन्ना, मुकीम, नजमुद्दीन, शमी, समीर, वारिस, मोनू, सुहाले, नवीन, आदिल व राशिद के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के द्वारा की गई फायरिंग व पथराव में प्रथम पक्ष के सपा नगराध्यक्ष राशिद गाजी के पिता सहित चार लोग तथा दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिये सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है। वहीं, शाम को दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। हालंाकि, पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इलाके में शांति, एहतियातन फोर्स तैनात
नगर के मोहल्ला गद्दियान में शनिवार सुबह दो पक्षों में हुए बवाल के बाद महकमे में हड़कंप मच गया था। दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बीते काफी समय से चली आ रही है। शनिवार को हुए पथराव-फायरिंग के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया। साथ ही मौके पर एहतियातन फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुचलका पाबंद हैं दोनों पक्ष, अब होगी वसूली
दोनों पक्षों को पूर्व में हुए विवाद के बाद एक-एक लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया गया था। जिसमें प्रथम पक्ष की ओर से हिस्ट्रीशीटर राशिद, आरिफ, खालिद, इमरान, रिजवान, अरशद, शाहिद, जाकिर व ओसामा को एक एक लाख का मुचलका पाबंद किया गया था। साथ ही दूसरे पक्ष के राशिद पुत्र हनीफ, समीर, आदिल, को भी एक एक लाख रुपये में मुचलका पाबंद किया गया था। अब पुलिस इन सभी आरोपियों से वसूली की तैयारी में जुट गई है।
कोट
अनूपशहर के मोहल्ला गद्दियान में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बीते काफी समय से चली आ रही है। शनिवार सुबह करीब सात बजे दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद के चलते पथराव व फायरिंग हुई है। मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के २३ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा। दोनों पक्षों की ओर से शाम को तहरीर मिल गई है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन