फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो माह की मासूम का खेत में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

दो माह की मासूम का खेत में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर के खेतों में शनिवार सुबह करीब दो माह की बच्ची का शव कपडे में लिपटा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मासूम का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह देहात थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी कुछ ग्रामीणों खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब दो माह की एक बच्ची का शव कपड़े में लिपटा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की कोशिश की। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, बच्ची का शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशान नजर नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि मृतका की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को अज्ञात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed