फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोन घोटाला: सीबीआई टीम ने किसानों के दर्ज किए बयान

लोन घोटाला: सीबीआई टीम ने किसानों के दर्ज किए बयान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्याना। सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन के द्वारा बीते दिनों किए गए करोड़ों रुपये के बैंक घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। शनिवार को सीबीआई की एक टीम स्याना क्षेत्र में पहुंची और वहां से कई किसानों के बयान दर्ज किए। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते दिनों सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन द्वारा किए गए करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आया था। जिसमें बताया जा रहा है कि मिल प्रबंधन के द्वारा गन्ना एग्रीमेंट के नाम पर किसानों की खतौनी, आधार कार्ड आदि प्रपत्र लेकर ओरियंटल बैंक से करीब १४८ करोड़ रुपये का फर्जी लोन ले लिया गया था। जिसकी किसानों को भी जानकारी नहीं थी। वहीं, मामले की जांच सीबीआई कर रही है। शनिवार को सीबीआई की एक टीम स्याना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गई। जहां उन्होंने किसानों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए हैं। इस दौरान वह स्याना तहसील क्षेत्र के गांव बरहाना में किसान कांति त्यागी व खेमराज त्यागी के घर गए और पूछतार कर बयान दर्ज किए। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के गांव भड़काऊं व ढलना आदि गांवों में जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed