फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   29 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

29 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी कोरोना संक्रमित एक महिला की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दो स्वास्थ्य कर्मी समेत जनपद में 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 2530 कुल केस हो गए हैं। जिसमें 2036 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 48 की मौत हो चुकी है, शेष 446 लोगों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला अनलॉक वन से लगातार जारी हैं। शनिवार को सीएमओ ऑफिस पर कार्यरत देवीपुरा निवासी स्वास्थ्यकर्मी, एत्माबाद सराय निवासी एक व्यक्ति और चांदपुर निवासी चार व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खानपुर नगर के मोहल्ला कोट वार्ड में सात लोग, जहांगीराबाद के गायत्री नगर व शिकारपुर के गांव बैरी में चार-चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। इसके अलावा लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखपुर, चरौरा मुस्तफाबाद, बीबीनगर की टियाना निवासी आशा, सिकंदराबाद की हीरा कालोनी, नरौरा के एनएपीएस, पहासू और स्याना के भौपुरा निवासी एक-एक व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, कोरोना पॉजिटिव आए एक अन्य व्यक्ति का नाम-पता न लगने पर टै्रक नहीं हो सका। साथ ही नगर के देवी मंदिर साठा निवासी एक महिला की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई, जो दो सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आने पर उपचार करा रही थी।
विज्ञापन
कोट दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। नगर निवासी एक महिला की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई और कोविड-19 अस्पताल से 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed