फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोरोना जांच से पहले अब कर्मचारी भरेंगे फार्म

कोरोना जांच से पहले अब कर्मचारी भरेंगे फार्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच से पहले अब कर्मचारी भरेंगे फार्म
विज्ञापन
- अभी तक जांच कराने वाले फार्म भरते समय पता और मोबाइल नंबर देते थे गलत - रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गलत पते पर मरीजों को ढूढने में होती थी परेशानी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना जांच कराते समय मरीज की सही जानकारी जुटाने के लिए अब स्वास्थ्य कर्मी स्वयं फार्म भरेंगे। अभी तक मरीजों को फार्म भरने के लिए दे दिया जाता था और वह गलत पता व मोबाइल नंबर भर देते थे। इससे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें ढूंढने में परेशानी होती थी। पिछले सप्ताह 220 मरीज लापता थे। अभी तक उन्हें ढूंढने में स्वास्थ्य कर्मियों को पसीना बहाना पड़ रहा हे। शहर के अधिकांश मरीज एमएमजी अस्पताल में जांच और उपचार कराने आते हैं। अस्पताल में कोविड जांच के लिए विशेष कक्ष  में सैंपल देने से पहले एक फार्म जमा करना होता है। एंटीजन जांच कराने वालों को शाम तक रिपोर्ट मिल जाती है। आरटी-पीसीआर जांच कराने वालों को चार दिन बाद उसी कक्ष में रिपोर्ट दी जाती है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद फार्म पर दिए विवरण के आधार पर मरीजों से संपर्क किया जाता है। कुछ लोग गलत मोबाइल नंबर और पता लिखकर चले जाते थे। इसमें मरीजों से संपर्क करने में परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से ओपीडी के बाहर हेल्पडेस्क तैयार की गई है।
विज्ञापन
हेल्पडेस्क पर ओपीडी में आने वाले सभी मरीज बीमारी के इलाज संबंधित डाक्टर के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं। ओपीडी में जांच कराने के बाद हेल्पडेस्क पर डाक्टर द्वारा बनाया गया, परामर्श पर्चा वहां दिखाना होगा। वहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी फार्म भरकर उनको देंगे। इस फार्म के बाद ही कमरा नंबर-34 में कोरोना जांच होगी। अगर मरीज में लक्षण नहीं हैं तो आरटी-पीसीआर जांच जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव का कहना है कि कोविड की जांच संबंधित फार्म भरने में अशिक्षित लोगों को परेशानी होती थी। कई लोग गलत पता भर देते थे, पॉजिटिव होने के बाद उन्हें ढूढने में परेशानी होती थी। हेल्पडेस्क पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मरीजों का फार्म भरेंगे, इसके बाद वह जांच करा सकते हैं।
-------------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed