फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शनि बाजार के विरोध में उतरे रेजिडेंट्स

शनि बाजार के विरोध में उतरे रेजिडेंट्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। कवि नगर और शास्त्री नगर में लगने वाले शनि बाजार का कवि नगर रेजिडेंट्स फेडरेशन ने और शास्त्री नगर के निवासियों ने विरोध किया। इसमें शास्त्री नगर व्यापार मंडल के सदस्य भी शामिल रहे। उन्होंने अपना विरोध जताते हुए ट्रेक्टर बुलवा कर सभी पटरियों को उठवा लिया और कवि नगर थाने ले गए। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी से भी लिखित में शिकायत की है। रेजिडेंट्स फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।
शनिवार को जैसे ही शनि बाजार लगाने के लिए पटरी व्यापारी कवि नगर और शास्त्री नगर अपनी जगह पर पहुंचे तो कवि नगर और शास्त्री नगर के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने ट्रैक्टर से सभी पटरियां उठवा लिया। उसके बाद सभी एकत्र होकर कवि नगर थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में डीएम को भी शिकायत की गई है। जिसमें कहा गया है कि रामलीला ग्राउंड से शास्त्री नगर दोनों ओर बाजार लगता है जिसका पहले कभी विरोध नहीं किया गया है। लेकिन इस समय कोरो ना संक्रमण काल चल रहा है। सरकार की ओर से इस पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे है। इस संभ्रांत इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से बाजार लगाकर यहां पर संक्रमण को बढ़ावा देना चाहते हैं। लोगों का कहना था कि कवि नगर जैसे संपन्न क्षेत्र में ऐसे अवैध बाजार की कोई जरूरत नहीं है। बाज़ार लगने के बाद भीड़ बढ़ेगी तो संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा। इसके साथ ही चोरी डकैती का भी खतरा है। कालोनी के कई ब्लॉक में संक्रमित मरीज मिल चुके है और कुछ लोगों की मौत भी हो गयी है। अध्यक्ष दिनेश गोयल और महामंत्री लाल चंद शर्मा ने डीएम से मांग की है कि बाजार को लगने से रोका जाए। कवि नगर फेडरेशन के कोषाध्यक्ष आरके गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान जब काफी संक्रमण बढ़ गया है तो इस तरह की रिस्क नहीं लिया जा सकता। इसके अलावा शास्त्री नगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी पटरी बाजार का विरोध किया है।
विज्ञापन
------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed