फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गरिमा गार्डन में टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

गरिमा गार्डन में टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
गरिमा गार्डन में टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
- कई जगहों से टूट चुकी हैं नाले की पुलिया माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। गरिमा गार्डन वार्ड-64 में पार्षद तेजपाल राणा ने शुक्रवार को इलाके में कई जगह टूटी पुलियाओं का निर्माण कार्य शुरू कराया। क्षेत्र के लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम के द्वारा यह कार्य कराया गया है। लोगों को पुलिया टूटने के बाद आने और जाने में दिक्कत हो रही थी। 
पार्षद तेजपाल राणा ने बताया कि गरिमा गार्डन के एफ ब्लॉक में ब्राह्मण चौक पर और सी ब्लॉक में शिव शक्ति सांई मंदिर के साथ वाली गली में व डी ब्लॉक में जन्नती मस्जिद के पीछे की पुलिया का निर्माण कराया। इन सभी जगहों की पुलिया काफी दिनों से टूटी हुई थी। इस बाबत नगर निगम के सहयोग से पुलिया को बनवाने का काम शुरू किया गया। तीनों जगह की पुलिया के बनने से वाहनों को आ रही समस्या और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
------------------------ सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed