{"_id":"5f5294c88ebc3e536e4696a1","slug":"ghaziabad1599247560","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस से कारतूस खरीद, अपराधियों को हो रहे सप्लाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लाइसेंस से कारतूस खरीद, अपराधियों को हो रहे सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जनपद में अवैध रूप से कारतूसों की बदमाशों को सप्लाई करने का मामला सामने आया है। कुछ लोग लाइसेंस पर सरकारी रेट के आधार पर रजिस्टर्ड दुकानों से कारतूसों की खरीदारी कर उन्हें अपराधियों को बेच रहे हैं। यह सौदा दो गुना और ढाई गुना रेट पर किया जा रहा है। अब एक युवक ने इस संबंध में एसएसपी को गोपनीय रुप से शिकायत कर जांच की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही ऐसे लाइसेंस धारकों की सूची बनाकर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जनपद में लाइसेंसी हथियारों व कारतूसों की खरीद फरोख्त के लिए दर्जनों दुकानें हैं। इन दुकानें से लाइसेंसधारी लोग ही कारतूस आदि खरीदते हैं। जिसका पूरा लेखा जोखा भी रखा जाता है। जिससे कि अवैध असलहों का कारोबार करने वाले लोगों को हथियारों की बिक्री आदि न हो सके। लेकिन, बदमाशों ने अब एक नया तरीका अपना लिया है। जनपद के कुछ लाइसेंसधारी लोग चंद पैसों का लालच में आकर अपने लाइसेंस पर कारतूस आदि खरीदते हैं और उन्हें अपराधियों को उनकी मांग के आधार पर दो गुना व ढाई गुना रेटों पर बेच रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को शिकारपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने एसएसपी से मुलाकात की। उसने पहले तो गोपनीय रूप से बात करने की बात कही। बाद में एसएसपी के कहने पर युवक ने एक पर्ची एसएसपी को दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह पूरा मामला समझ गए और उन्होंने तत्काल सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह को जानकारी दी। साथ ही युवक से कहा कि वह पूरी जानकारी सीओ गोपाल सिंह को दे। जिससे कि वह इस पर कार्रवाई कर सकंे। साथ ही एसएसपी ने हिदायत दी है कि युवक का नाम सार्वजनिक न हो। युवक का कहना है कि केवल शिकारपुर में ही नहीं, ऐसे पूरे जिले में लोगों की कमी नहीं है। यह धंधा केवल कुछ रुपयों के लिए चल रहा है। युवक का दावा है कि अपराधियों को कारतूस बेचते हुए उसने अपनी आंखों से कई लोगों देखा है।
दो गुने से ढाई गुना दाम में बेचे जाते हैं कारतूस
युवक का दावा है कि यदि लाइसेंस पर कारतूस १०० रुपये का मिल रहा है तो उसे २०० से लेकर २५० रुपये तक बेचा जाता है। सबसे अधिक .३२ बोर के कारतूस की डिमांड होती है। वहीं बंदूक का १२ बोर और राइफल के ३१५ बोर के कारतूस की डिमांड अधिक होती है।
विज्ञापन
पूर्व में चलाया गया था अभियान
पूर्व लाइसेंसी दुकानों पर अनियमितता की शिकायत मिलने जिला प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया था। इस दौरान कुछ दुकानों पर अनियमितता सामने आई थी। जिनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई भी की गई थी।
कोट
युवक ने गोपनीय रूप से शिकायत की है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच कराई जाएगी। मामले की जांच के लिए सीओ शिकारपुर को निर्देश दिए गए हैं। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन