फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   46 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

46 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनलॉक के दौरान जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को दौ कैदी और एक विचाराधीन बंदी समेत 46 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही एक मरीज की मौत हो गई और 26  लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। नए संक्रमित मिलने पर अब 2501 कुल आंकड़ा हो गया हैं। जिसमें 2011 डिस्चार्ज हो चुके है और 47 की मौत अब तक हो चुकी है, जबकि 443 का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिला कारागार के दो कैदी और एक विचाराधीन बंदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। साथ ही नगर के साठा कालोनी में तीन, मयूर विहार में दो, कृष्णा नगर में दो, हरि एंक्लेव में दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला, जबकि नगर के प्रीत विहार, आवास विकास-प्रथम, केपी रोड और डीएम रोड पर एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्याना तहसील क्षेत्र में सात और जहांगीराबाद नगर क्षेत्र में एक दंपति परिवार समेत सात लोगों में संक्रमण मिला। खुर्जा क्षेत्र के भगवानपुर, नवलपुरा, सिकंदरपुर और मधुपुर में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा शिकारपुर क्षेत्र के अश्वरी व पहाड़ हवेली में एक-एक, अरनियां के कुटैना में दो, खानपुर के मोहल्ला कोट वार्ड में दो, बीबीनगर में दो, सिकंदराबाद में दो और बुगरासी व अनूपशहर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। वहीं, दानपुर क्षेत्र के रहमापुर निवासी ५५ वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी उपचार के दौरान दिल्ली में हो गई।
विज्ञापन
फिर स्वास्थ्य टीम को चकमा देकर भागा मरीज नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर कालोनी निवासी एक कोरोना पॉजीटिव मरीज स्वास्थ्य विभाग की टीम को चकमा देकर भाग गया। जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर कालोनी निवासी एक युवक शुक्रवार को एंटीजन किट द्वारा जांच में पॉजीटिव पाया गया। इस दौरान उसके घर पर एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही वह भाग गया। मामले में स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ नगर कोतवाली में महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट दो कैदी समेत 46 लोगों में संक्रमण मिला हैं। साथ ही 26 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है व एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed