{"_id":"5f4f7d358ebc3e531559f3b1","slug":"ghaziabad1599044917","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई मे प्रवेश की तिथि अब सात सितंबर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आईटीआई मे प्रवेश की तिथि अब सात सितंबर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। आईटीआई ने प्रवेश तिथि फिर से बढा दी है। अब आईटीआई में प्रवेश तिथि 7 सितंबर की जा चुकी है। इससे पहले यह तिथि 31 अगस्त थी। बता दे कि आईटीआई ने अभी तक दो बार प्रवेश तिथि बढाई है। इससे उन छात्रों के लिए एक मौका और दे दिया है जो आईटीआई में दाखिला लेना चाहते हैं परन्तु कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते या फिर अन्य किसी कारण वश अपने आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह आखरी बार है जब आवेदन तिथि बढ़ाई गई है तो अधिक से अधिक छात्र- छात्राएं आवेदन करेंगे। छात्र को आवेदन करने के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
............
एक बार फिर से छात्रों को आईटीआई में आवेदन करने का मौका मिला है। जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं वे सात सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई थी।
राधाकृष्ण, प्राचार्य आईटीआई
विज्ञापन
