{"_id":"5f4ea5ab8ebc3e54dd17d61e","slug":"ghaziabad1598989739","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दरोगा और पूर्व पेशकार से महिला ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एक दरोगा और पूर्व पेशकार से महिला ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी बसंती देवी पत्नी स्व. प्रेमचंद ने जिले में तैनात एक दारोगा और एक पूर्व पेशकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि यदि दारोगा का किसी दूसरे मंडल में स्थानांतरण नहीं किया गया तो वह उसकी हत्या भी कर सकते हैं। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी बसंती देवी पत्नी स्व. प्रेमचंद ने बताया कि उनका जमीन को लेकर एक दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। जिन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। वह लोग दारोगा की रिश्तेदारी में आते हैं। एक पूर्व पेशगार भी उनकी रिश्तेदारी में है। आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर महिला की जमीन पर दूसरों से कब्जा करा दिया। आरोप है कि तीन माह पूर्व दारोगा और पेशगार ने मिलकर उनके घर में रात में दबिश डलवाई। साथ ही घर में जमकर तोडफ़ोड़ की गई। सामान लूट लिया गया। जब महिला ने थाने में तहरीर दी तो आरोपी दारोगा ने उसे हत्या की धमकी देनी शुरू कर दी। महिला का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया, लेकिन उसे कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए डाला हुआ है। यह जानकारी दारोगा और पेशगार को हो गई। अब दोनों महिला को मुकदमा वापस नहीं लेने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। जांच किसी बड़े अधिकारी से कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन