{"_id":"5f4ea5938ebc3e526d2a848e","slug":"ghaziabad1598989715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट के उल्लघंन से रोका तो दबंगो ने होमगार्ड को पीटा, वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हॉटस्पाट के उल्लघंन से रोका तो दबंगो ने होमगार्ड को पीटा, वर्दी भी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरुपुर में हॉटस्पॉट इलाके में नियमों का उल्लंघन कर रहे कुछ दबंगो को रोकना होमगार्ड रविंद्र कुमार को भारी पड़ गया। दबंगो ने इसी बात पर पीडि़त होमगार्ड के साथ अभद्रता करते हुए सरेराह जमकर पिटाई की। साथ ही आरोपियों ने उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। इस दौरान एकत्रित हुए लोगो ने आरोपियों के चंगुल से होमगार्ड को बचाया। पीडि़त होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नेहरुपुर में बीते दिनों कोरोना पॉजिटीव केस निकलने के बाद प्रशासन की गाइडलाइंस के अनुरुप वहां हॉटस्पॉट क्षेत्र बना दिया गया है। साथ ही हॉटस्पॉट इलाके के बाहर पुलिसकर्मियों व होमगार्ड की ड्यूटी नियमानुसार की गई है। आरोप है कि मंगलवार को होमगार्ड रविंद्र कुमार की उक्त हॉटस्पॉट पर डयूटी थी। जहां पर वह तैनात था। इस दौरान कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग जबरन हॉटस्पॉट एरिया में घुसने की कोशिश करने लगे। जो कि पूर्ण रूप से लॉकडाउन हॉटस्पॉट के नियमों का उल्लंघन था। आरोप है कि विरोध करने पर दंबगों ने होमगार्ड से अभद्रता करते हुए गालीगलौच शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों के अन्य साथी भी मौके पर एकत्रित हो गए। साथ ही आरोपियों ने होमगार्ड की सरेराह जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह पिटा गया। इस दौरान आरोपियों ने होमगार्ड की वर्दी तक फाड़ डाली। होमगार्ड का शोर सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मामले में पीडि़त होमगार्ड ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीडि़त होमगार्ड रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नेहरुपुर निवासी कुलदीप समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पूर्व में भी हो चुकी हैं वारदातें
होमगार्ड व पुलिसकर्मियों के साथ पूर्व में भी इस तरह के जानलेवा हमले हो चुके हैं। करीब दो वर्ष पूर्व देहात कोतवाली पुलिस की फैंटम पर सवार एक होमगार्ड व सिपाही पर गोतस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया था। फायरिंग में एक होमगार्ड गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसमें बमुश्किल उसकी जान बच सकी थी। वहीं, इसके अलावा बीते दिनों नगर कोतवाली पुलिस पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
कोट
होमगार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, वर्दी फाडऩे के मामले में अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मिथिलेश कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी खुर्जा नगर
विज्ञापन
विज्ञापन