फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   31 कैदी और राजस्व निरीक्षक समेत 52 लोग मिले कोरोना संक्रमित

31 कैदी और राजस्व निरीक्षक समेत 52 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। मंगलवार को 31 कैदी और एक राजस्व निरीक्षक समेत 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 11 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए संक्रमित मिलने पर अब कुल केस 2352 हो गए है। जिसमें 1874 डिस्चार्ज हो चुके और 46 की मौत हो चुकी है। शेष 432 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिला कारागार में 31 और कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद जिला कारागार में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। साथ ही नगर क्षेत्र के राजनगर, सरायघासी, महालक्ष्मी एनक्लेव, फैसलाबाद, राधानगर, साठा ओर आवास विकास-प्रथम में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अनूपशहर के सरकारी आवास में चार लोगों में संक्रमण मिला। शिकारपुर क्षेत्र में तीन, जहांगीराबाद में मोहल्ला लोधियान में दो, गांव भोपुर में एक, खुर्जा के गांधी रोड-नवलपुरा में एक-एक और डिबाई के गोसीपुरा में एक व्यक्ति में संक्रमण मिला। इसके अलावा स्याना तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एसडीएम ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर बुधवार दो सितंबर को तहसील को बंद कर सेनिटाइज करने के निर्देश दिए है। साथ ही राजस्व निरीक्षक के संपर्क में आने वालों के सैम्पल लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसर हुए कोरोना मुक्त 15 दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के मुखिया में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद तीन एसीएमओ में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा था। सीएमओ जहां तीन दिन पूर्व होम आइसोलेशन से मुक्त हुए। वहीं, तीनों एसीएमओ भी कोरोना से मुक्त हो गए, फिलहाल सभी क्वारंटीन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट एक राजस्व निरीक्षक ओर 31 कैदी समेत 52 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। साथ ही कोविड-19 से 11 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed