फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad tushar agrawal became big industrialist in 26 year of age

नौकरी न कर शुरू की खुद की कंपनी, 26 साल की उम्र में बन गए बड़े उद्योगपति

Thu, 03 Oct 2019 10:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad tushar agrawal became big industrialist in 26 year of age
तुषार अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के तुषार अग्रवाल, ये वो नाम है जिसने मात्र 26 साल की उम्र में उद्यम के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा लिया है। आज तुषार दो इंडस्ट्री के मालिक हैं। वैसे तो उन्होंने ये सफलता अपने दम पर ही हासिल की है, मगर उनके पिता का अनुभव उन्हें विरासत में मिला है।

विज्ञापन


प्रोफेशनल डिग्री हासिल करने वाले अधिकतर युवाओं का लक्ष्य अच्छे प्लेसमेंट पर रहता है लेकिन इनमें से ही कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अपनी राहें अलग चुनते हैं। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स और कॉपर वायर का उत्पादन करने वाले उद्यमी तुषार अग्रवाल एक साल के सफर में ही एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान बनाने लगे हैं।
विज्ञापन


वह सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र के बाद उन्होंने अपनी दूसरी यूनिट भी सिकंदराबाद में शुरू की है। 26 वर्षीय इस युवा को उद्यम चलाने का अनुभव किताबों के साथ-साथ पिता से मिला। आज देश भर में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं, इकाईयों में अपने उत्पाद को पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए के बाद बढ़ाए उद्योग की तरफ कदम

तुषार ने नोएडा के एक संस्थान से बीबीए और फिर एमबीए किया। इसके बाद कॉलेज से अच्छे प्लेसमेंट ऑफर भी उनको मिले, लेकिन मन अपने काम को शुरू करने का था। इसके लिए साल भर पहले उन्होंने इलैक्ट्रिकल उत्पाद और कॉपर वायर की इंडस्ट्री में कदम रखा और खुद की कंपनी शुरू की। सिकंदराबाद में उनकी यूनिट कॉपर वायर का उत्पादन करती है, जो देशभर के कई जिलों में सप्लाई होता है।

पिता को बनाया गुरु
तुषार ने अपने उद्यम को आगे बढ़ाने में पिता अजय कुमार का सहयोग लिया। उनके अनुभव के साथ अपनी दोनों यूनिट को शुरू किया। सफलता की राह पर चलते हुए कई लोगों को रोजगार भी तुषार उपलब्ध करा रहे हैं। जल्द ही तुषार अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। तुषार ने बताया कि अपने काम में किसी निर्णय को लेने में अगर परेशानी होती है तो पिता एक मेंटर की तरह उनका पूरा सहयोग करते हैं।

दोस्तों को भी देते हैं अलग-अलग इंडस्ट्री की जानकारी
तुषार अपने कॉलेज के साथियों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं। इसके लिए वह अपने दोस्तों की भरपूर मदद करते हैं और अलग-अलग इंडस्ट्री की जानकारी दोस्तों के साथ साझा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed