माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पवन चिंतन धारा के सभी सदस्यों जिले के ऋषिकुल आश्रम में रहे बच्चों को खाना बांटा है। आश्रम से जुड़े लोग लॉकडाउन के दौरान खाने की तालाश में भटक रहे जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करा रहे हैं। देवेंद्र हितकारी ने बताया कि अध्यात्मिक गुरू पवन सिन्हा ने तीन जीवन सूत्र दिए हैं, जिनमें प्रभु नाम, प्रभु ध्यान और प्रभु काम शामिल है। इसके तहत ही आश्रम परिवार के सदस्य लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना की महामारी के संकट से जूझ रहा है। वहीं, इन दिनाें हुए लॉकडाउन के कारण बहुत से लोग भोजन के लिए भी परेशान हैं। ऐसे में आश्रम सदस्यों ने चिरंजीव विहार, राजनगर एक्सटेंशन, गोविंदपुरम की बस्तियों में चल रहे ऋषिकुलशाला के सभी केंद्रों पर जाकर बच्चों को भोजन सामग्री के पैकेट वितरित किए हैं। साथ ही बच्चों को आश्वस्त किया कि आश्रम उन बच्चों की आवश्यकता के लिए हर घड़ी उनके साथ है। इस मौके पर मयंक गोयल, कमल श्रीवास्तव, विनय कक्कड़, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।