{"_id":"5e8dc9bf8ebc3e72bf40873d","slug":"fir-against-89-persons-in-refusing-quarantine81","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन को मना करने वाले 89 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
क्वारंटीन को मना करने वाले 89 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को बढऩे से रोकने के लिए २५ मार्च के बाद विदेश व अन्य राज्यों और विभिन्न जनपदों से ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले व्यक्तियों को ग्राम पंचायतों में स्थापित संस्थागत क्वारंटीन के अंतर्गत प्राइमरी, अपर प्राइमरी विद्यालयों, पंचायत भवन और सामुदायिक भवनों में क्वारंटीन किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके सापेक्ष बाहर से आए कुल २४५२ व्यक्तियों क्वारंटीन किए गए हैं। जिन व्यक्तियों द्वारा विगत मंगलवार को क्वारंटीन होने से मना किया गया। ऐसे कुल ८९ व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिक सूचना दर्ज कराई गई है। भविष्य में बाहर से आए किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि क्वारंटीन होने से मना किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।