फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   drug arrangement

दवाओं की किल्लत प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
drug arrangement
दवाओं की किल्लत पर शासन ने जारी किए निर्देश - जिला प्रशासन को प्राथमिकता पर कराना होगा निस्तारण - केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ने शासन के समक्ष रखी की समस्या माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान दवाओं की सप्लाई पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। इसको लेकर पिछले दिनों मेरठ में भी दवा विक्रेताओं ने सवाल उठाया था। उत्तर प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट फेडरेशन ने सप्लाई में आ रही परेशानियों को शासन के समक्ष रखा। इस पर शासन से निर्देश जारी किए हैं कि जिला प्रशासन दवा की सप्लाई में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर सप्लाई सुनिश्चित कराएं। फेडरेशन द्वारा शासन के समक्ष रखी गई समस्या में बताया था कि लॉकडाउन के दौरान ट्रांसपोर्टर्स के पास चालक और माल की लोडिंग अनलोडिंग के लिए श्रमिक ना होने से दवाओं की आपूर्ति बाधित हो रही है। गाजियाबाद में भी करीब ढाई सौ बड़ी कंपनियों के सीएंडएफ हैं, जहां से पूरे मेरठ मंडल में दवाओं की सप्लाई होती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दवा सप्लाई होती हैं लेकिन दवा कंपनियों के इन सीएंडएफ पर श्रमिक ना होने से दवा ट्रकों में लोड नहीं हो पा रही है। गाजियाबाद में ट्रांसपोर्टर्स भी अपने ऑफिस नहीं खोल रहे हैं। ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि वह अपनी गाड़ी सीधे कंपनी या सीएंडएफ भेजेंगे, जहां से माल लोड होकर अपने गंतव्य पर जा रहा है। औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी एके जैन ने केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट फेडरेशन की मांग पर जिलाधिकारियों को समस्या का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed