फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   devotees do maha astmi pooja at home

घरों में हुई महाअष्टमी की पूजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
devotees do maha astmi pooja at home
गरीब बच्चीयों को खाना बांटते लोग - फोटो : AMAR UJALA
गाजियाबाद। महाअष्टमी के दिन बुधवार को माता के अन्नपूर्णा रूप महागौरी की पूजा की गई। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ नहीं रही लेकिन सभी मंदिरों में भी पुजारियों ने पूजा अर्चना की। घरों में ज्यादातर भक्तों ने हवन करके व्रत का परायण किया। जिन घरों मे नवमी पूजा होती है वह सभी नवमी के दिन पूजा का समापन करेंगे। नवमी के दिन मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। अष्टमी पूजा करके लोगों ने गरीब कन्याओं को भोजन कराया। कई सोसायटीज में लोगों ने कन्याओं का खानाबनार दानपात्र में रख दिया जिसका वितरण सोसायटी के सदस्यों ने गरीबों में कर दिया। लोगों ने घरों में महाअष्टमी की पूुजा और हवन के बाद जहां-जहां छोटी कन्याएं थीं उनको घरेों में फल और दक्षिणा पहुंचाई वहीं कुछ लोगों ने पूड़ी हलवा का प्रसाद गरीब कन्याओं में बांट दिया। कोरोना संक्रमण के दौरान भी बंजारन महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर छोटी कन्याओं को लेकर विभिन्न स्थानों पर घूमकर खाना और दक्षिणा एकत्र किया। राजनगर एक्सटेंशन की कई सोसायटीज में आरडब्ल्यूए ने अपील की थी कि सभी कंजकों के लिए पूड़ी सब्जी और हलवा आदि के पैकेट बनाकर सोसायटी के गेट पर रख देंगे वह पैकेट जरूरमंदों को बांट दिया जाएगा। इनसेट: राजनगर एक्सटेंशन स्थित आशियाना पामकोर्ट सोसायटी में पके हुए खाने की जगह आरडब्ल्यूए ने डब्बे में राशन आदि सामान दान देने की अपील की थी। लोगों ने बिस्किट्स के पैकेट्स, दाल चावल आदि दान किया। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव में आरडब्ल्यूए ने सभी से खाने के पैकेट बनाकर सोसयाटी के गेट पर रखवाने की अपील की थी। लोगंों ने पूड़ी सब्जी, हलाव सहित अन्य सूखी खाद्य सामग्री दान की। इसके लिए आरडबल्यूए ने सभी को डब्बे उपलब्ध कराए थे। मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने बताया कि सभी एकत्र सामाना को श्री बालाजी धाम मंदिर ट्र्स्ट गुलमोहर एंक्लेव द्वारा जरूरतमंदों को बांट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed