फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dahej ki khaatir mahilaao ko market kr ghar se nikaala

दहेज की खातिर विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
dahej ki khaatir mahilaao ko market kr ghar se nikaala
NA - फोटो : AMAR UJALA
गाजियाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों मामलों में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें ससुराल पक्ष के चार चार लोगों को नामजद किया गया है। केस एक : ससुरालियों ने बहाने से बुलवाकर बाहरी लोगों से पिटवाया ...... कविनगर के ग्राम बैम्हटा निवासी पृथ्वी सिंह की बेटी भावना की शादी 7 फरवरी वर्ष 2015 में मुरादनगर की शिवम विहार कॉलोनी में रहने वाले अर्पण उर्फ जॉनी के साथ हुई थी। शादी में जरूरत से ज्यादा दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद भी शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालिया भावना को और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 28 मार्च वर्ष 2019 को भावना को गला दबाकर मारने का प्रयास किया और अगले दिन 4 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने 8-10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर घर आकर भावना व उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाने में पति अर्पण, सास, पति के दादा और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। केस 2 : दहेज में 45 लाख ना मिलने पट विवाहिता बेटे सहित घर से निकाली.... इसके अलावा दूसरे मामले में रॉयल क्लिफ क्रॉसिंग रिपब्लिक विजयनगर में रहने वाली साक्षी बख्शी का विवाह मॉडल टाउन अंबाला हरियाणा निवासी रोहन जिंदल के साथ 28 जनवरी वर्ष 2012 में पूरे रीति रिवाज के मुताबिक हुआ था। 17 फरवरी वर्ष 2012 में रोहन जिंदल के बड़े भाई का विवाह हुआ। उस दौरान साक्षी बख्शी अपने मायके में थी। आरोप है कि शादी में साक्षी बक्शी को बुलाया नहीं गया। बाद में वह ससुराल लौटी तो दहेज की मांग को लेकर उसे ताने मारे जाने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में 40 लाख रुपए की मांग की। जिसे साक्षी के पिता ने अपनी रिश्तेदारी व परिचितों से धन लेकर पूरा किया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल लिया दोबारा से 45 लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर साक्षी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इसी दौरान 29 अगस्त 2013 में साक्षी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी साक्षी पर ससुरालियों द्वारा किए जाने वाला अत्याचार कम नहीं हुआ और इसी क्रम में मारपीट कर उसे उसके बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने पति रोहन, ससुर सतीश जिंदल, सात सुनीता जिंदल और जेठ अंकुश जिंदल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed