फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   9 corona positive patient in ghaziabad

कंपनी की महिला कर्मचारी सहित कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या हुई नौ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
9 corona positive patient in ghaziabad
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा की सीज फायर कंपनी की एक और महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वसुंधरा सेक्टर-2 में रहने वाली यह युवती कंपनी के अन्य तीन संक्रमित कर्मचारियों के साथ ही कैब में ड्यूटी करने जाती थी। अब तक कंपनी के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पॉजिटिव आई युवती और उसकी बहन 29 मार्च से जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती थीं। बृहस्पतिवार तड़के आई रिपोर्ट में युवती पॉजिटिव पाई गई, जबकि उसकी बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव युवती को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। युवती के संपर्क में आने वाले 30 लोगों को चिन्हित किया गया है। सभी से संपर्क करके उन्हें कवॉरंटीन में रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके साथ ही वसुंधरा सेक्टर-2 के तीन ब्लॉक में रहने वालों की स्क्रीनिंग की गई। बृहस्पतिवार को 90 जमातियों के अलावा 35 अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कुल 18 रिपोर्ट आई, इसमें से एक पॉजिटिव के अलावा 17 रिपोर्ट निगेटिव आई है।  सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि नोएडा की सीजफायर कंपनी में कार्यरत मोहन नगर निवासी एक महिला और उसके पति को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनकी मोहन नगर स्थित सोसाइटी में रहने वाले करीब 76 लोगों को कोरेंटीन और 21 लोगों को आइसोलेशन में जांच के लिए रखा था। जबकि सीजफायर में कार्य करने वाले कई अन्य कर्मचारियों की भी जांच की जा रही थी। आइसोलेशन में भर्ती एक युवती की बृहस्पतिवार को तड़के पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। युवती अपनी बहन के साथ रहती थी। हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। युवती के पॉजिटिव होने के बाद सीज फायर कंपनी के गाजियाबाद में पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों की संख्या 4 हो गई है। जिस कैब से चारों कर्मचारी ऑफिस आते-जाते थे उसका चालक भी पॉजिटिव पाया गया है और नोएडा के अस्पताल में  भर्ती है। जिले में पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 9 सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के नौ मामले मिल चुके हैं। जिनमें दो लोग ठीक हो कर घर भी जा चुके हैं। 6 लोगों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है जबकि एक का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत में सुधार है। वसुंधरा के तीन  ब्लॉक में की गई स्क्रीनिंग वसुंधरा निवासी युवती में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसके घर और आसपास के घरों को सैनेटाइज किया गया। इसके अलावा कॉलोनी के तीन ब्लॉक में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। आईडीएसपी की टीम द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्यों का हालचाल पूछा और उनको कोरोना वायरस के लक्षण व उपचार के बारे में बताया।  साथ ही अपने अपने परिवार को एहतियात बरतने की सलाह दी गई । अब तक भर्ती कोरोना पॉजिटिव  14 मार्च - राज नगर  एक्सटेंशन के कारोबारी दिल्ली में इलाज  16 मार्च - कारोबारी के बेटे में पुष्टि - एमएमजी अस्पताल में हुआ इलाज  23 मार्च - यूएसए से लौटा वैशाली निवासी युवक - एमएमजी अस्पताल में इलाज जारी   24 मार्च - फ्रांस से वापस आए कौशांबी के डाक्टर में पुष्टि- सफदर जंग में इलाज जारी  24 मार्च - नोएडा के सीज फायर कंपनी के शालीमार गार्डन निवासी कर्मचारी में पुष्टि - एमएमजी अस्पताल में इलाज जारी  30 मार्च - सीज फायर कंपनी में सैवियर सोसायटी निवासी एचआर मैनेजर महिला व उसके पति - जिला एमएमजी अस्पताल में इलाज जारी  31 मार्च - सीज फायर कंपनी में कर्मचारी दुहाई निवासी - एमएमजी अस्पताल में भर्ती दो मार्च - सीज फायर कंपनी की महिला कर्मचार वसुंधरा निवासी - एमएमजी अस्पताल में भर्ती  -------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed