{"_id":"5e8ca3338ebc3e6fd63f501c","slug":"125k-person-quarantine-in-bulandshahr108","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.5 हजार लोग हैं बुलंदशहर में क्वारन्टीन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बुलंदशहर में क़वारन्टीन सेंटर में लोगों को मास्क देते जिलाधिकारी और एडीएम प्रशासन।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
कोरोना वायरस को लेकर 25 मार्च से जनपद में लॉक डाउन शुरू हुआ था, इससे पूर्व फरवरी माह से ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर लोगो को निगरानी में लेना शुरू कर दिया गया था। अफसरों की माने तो जनपद में विदेश ओर विभिन्न जनपदों से आये लोगों को 14-14 दिन तक होम कोरेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही कोई लक्षण मिलने पर संबंधित को सलाह देने के साथ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर उपचार किया गया। वहीं, लॉक डाउन के बाद से पलायन कर जा रहे लोगों के साथ तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन में रखा गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद्भर में 12 हजार से अधिक लोग कोरेंटाइन में है, जिनकी लगातार निगरानी की जा रही हैं। इनमें सात हजार 5 लोग इंस्टिट्यूशनल कोरेंटाइन में ओर 5665 लोग होम कोरेंटाइन में है। कोरेंटाइन स्थलों पर लोगो के खाने-पीने से लेकर अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।