{"_id":"5e8ca2b58ebc3e72b4221e86","slug":"12-bhigha-farm-burned100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 12 बीघा फसल जल कर हुई खाक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी किसान कुंदन और विजय पाल सिंह की गेहूं की फसल खड़ी थी। मंगलवार को अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फसलों को अपनी चपेट में ले लिया। खेते से धुंआ उठता देख ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ट्यूबवेल आदि से पानी चलाकर किसी तरह ग्रामीणों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों किसानों की 12 बीघा फसल जल चुकी थी। इससे दोनों किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक हानि हुई है। आग कैसे लगी अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है। हांलाकि दोनों पीड़ित किसानों ने पुलिस में भी कोई शिकायत नहीं की है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।