{"_id":"673c0709270ee1bd3d059635","slug":"former-chairman-of-chhattisgarh-public-service-commission-arrested-for-taking-bribe-of-rs-45-lakh-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG PSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष 45 लाख की रिश्वत लेने में गिरफ्तार, जानें क्या मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG PSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष 45 लाख की रिश्वत लेने में गिरफ्तार, जानें क्या मामला
Tue, 19 Nov 2024 09:03 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:03 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी पर सीबीआई ने कार्रवाई की है। रायपुर स्थित एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इसी सिलसिले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी को रायपुर स्थित एक स्टील कंपनी के निदेशक से 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कंपनी के निदेशक के बेटे और बहू का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर कराने के लिए यह रिश्वत ली गई थी।
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसी ने बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से 20 लाख रुपये और 25 लाख रुपये की दो किस्तों में रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
समिति के सदस्य सोनवानी के रिश्तेदार हैं। आरोप है कि यह रिश्वत गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका कटारिया को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित कराने के लिए दी गई थी। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सरकार के 16 फरवरी के संदर्भ पर इस वर्ष जुलाई में सोनवानी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन