फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live Updates: जब कुछ अच्छा करने चलो तो बाधाएं आती हैं, ऐसी ही परिस्थितियों से आज हम गुजर रहे हैंः तोमर

Fri, 25 Dec 2020 12:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Dec 2020 12:08 PM IST
खास बातें

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन आज 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है। दिल्ली में चल रही शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड भी किसानों का हौसला नहीं तोड़ पा रही है। वहीं आज किसानों को खुला समर्थन देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर राष्ट्रपति को दो करोड़ हस्ताक्षर वाला पत्र देंगे जिसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की बात होगी। इस बीच आज भी दिल्ली के कई रास्ते व बॉर्डर बंद रहेंगे। यहां पढ़ें दिनभर की अपडेट्स...

विज्ञापन
Kisan Andolan : farmers protest live updates 24 december singhu chilla tikri ghazipur and other borders closed farmers firm
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ani

लाइव अपडेट

07:08 PM, 24-Dec-2020

मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन कियाः तोमर

मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन किया और मुझसे संवाद करने के लिए आए। मुझे पता चला कि किसान सेना के किसान इन कानूनों के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली कूच किया है, लेकिन हमारे हस्तक्षेप के बाद आपने यहां आकर हमसे बात करने का फैसला किया। 
 
07:04 PM, 24-Dec-2020

कुछ अच्छा करने चलो तो बाधाएं आती हैंः तोमर

व्यक्ति के जीवन में भी और देश के जीवन में भी ऐसे क्षण आते हैं जब कुछ अच्छा करने चलो तो बाधाएं आती हैं। ऐसी ही परिस्थिति से आज हम गुजर रहे हैं: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
 

 

विज्ञापन
06:32 PM, 24-Dec-2020

जो किसान दिल्ली आना चाहते हैं, उन्हें पुलिस अपनी धक्केशाही से ना रोकेः सिरसा

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा बिलासपुर के नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी किसानों को धरना प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है तो यूपी पुलिस किस हक से किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा है कि जो किसान दिल्ली आना चाहते हैं, उन्हें पुलिस अपनी धक्केशाही से ना रोके।
06:14 PM, 24-Dec-2020

किसानों ने जलाई जियो सिम

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने चिल्ला बॉर्डर पर जिओ की सिम जलाकर अपना प्रदर्शन वक्त किया। साथ ही पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचने के लिए 25 टेंट लगाए गए हैं। इनमें आंदोलनकारी किसान रात को आराम करेंगे।

05:46 PM, 24-Dec-2020

नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता किसानों के प्रदर्शन के कारण बुरी तरह से प्रभावित

नोएडा से दिल्ली जाने वाला रास्ता किसानों के प्रदर्शन के कारण बुरी तरह से प्रभावित है। कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे किसान संगठन महामाया फ्लाइओवर के पास इकट्ठा हो गए हैं। जिसके कारण नोएडा से दिल्ली जाने का रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया है।  

05:40 PM, 24-Dec-2020

राहुल गांधी को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, देश का तो सवाल ही नहीं उठता: तोमर

राहुल गांधी को कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती, देश का तो सवाल ही नहीं उठता। आज जब वे राष्ट्रपति को विरोध व्यक्त करने गए तब कांग्रेस से कोई भी नेता किसानों से हस्ताक्षर करवाने नहीं आया और न किसानों ने हस्ताक्षर किए: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:18 PM, 24-Dec-2020

यूपी गेट पर एक किसान ने खून से लिखकर सरकार को दिया अल्टीमेटम

यूपी गेट पर किसानों के समर्थन में विजय हिंदुस्तानी ने अपने खून से पत्र लिखकर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। विजय हिंदुस्तानी ने सात अन्य किसानों के साथ किसी भी तरह का कदम उठाने का अल्टीमेटम सरकार को दिया है।

मनजिंदर सिंह सिरसा पहुंचे रामपुर, पूछा- योगी सरकार किस हक से किसानों का प्रदर्शन रोक रही है

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा यूपी के बिलासपुर के नवाबगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। वहां वह बोले, सुप्रीम कोर्ट ने भी किसानों को धरना प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है तो यूपी पुलिस किस हक से किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा है कि जो किसान दिल्ली आना चाहते हैं, उन्हें पुलिस अपनी धक्केशाही से ना रोके।

60 किसानों का एक दल पहुंचा कृषि मंत्री से मिलने

किसान मजदूर संघ के 60 किसानों का दल केंद्रीय कृषि नरेंद्र नरेंद्र तोमर से मिलने कृषि भवन पहुंचा है।
 

 

बास्केट बॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह सिंघु बॉर्डर पर दे रहे सेवाएं

बास्केट बॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह सिंघु बॉर्डर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां अपनी सेवाएं देने आए हैं ताकि किसानों को कोई तकलीफ न हो
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed