फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वीरवती ने बाजी मारी

वीरवती ने बाजी मारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
फरीदाबाद।खेल विभाग की ओर से 12 जनवरी से युवा दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पलवली गांव में शारीरिक स्वास्थ्य दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान पलवली गांव की युवतियों को स्वामी विवेका नंद के विषय में जानकारी दी गई। इसके बाद युवतियों के बीच दौड़ का आयोजन किया गया। महिलाओं की श्रेणी में वीरवती प्रथम, मंजू द्वितीय और नीरत तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों की श्रेणी में वर्षा प्रथम, जानवी द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रही।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से स्वामी विवेका नंद जयंती मनाया जा रहा है। इस दौरान खेल विभाग की टीम विभिन्न संस्था और युवा क्लबों में जाकर युवाओं को विवेकानंद के विषय में जानकारी दे रही है। इसी क्रम रविवार को पलवली गांव में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। जहां युवतियों को शारीरिक स्वच्छता के विषय में बताया गया। इस दौरान शरीर को स्वस्थ्य रखने के संबंध में बताया गया। इसका आयोजन भावना महिला मंडल की प्रधान परमार्थी देवी की ओर से किया गया था। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से वाईसीओ सुनीता ने युवतियों को पुरस्कृत की।
विज्ञापन
अवध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed