{"_id":"61e44aa6e911c701964d2c49","slug":"faridabad1642351270","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस खिलाड़ियों को मिल सकता है भीम अवार्ड ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दस खिलाड़ियों को मिल सकता है भीम अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले सप्ताह पंचकूला में होगी अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद।
खेल के मैदान में भीम की तरह विरोधियों को चारों खाने चित्त करने वाले प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को मिल सकता है। इनमें से पांच खिलाड़ी सामान्य श्रेणी के है, जबकि पांच अन्य पैरा खेलों में ओलंपिक में पदक झटक चुके है। इसे अंतिम रुप देने के लिए अगले सप्ताह पंचकूला में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही पिछले चार वर्षों से खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो मार्च से पहले इसे खिलाड़ियों को सौंप दिया जाएगा।
ओलंपिक सरीखी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में प्रदेश के खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने इस बार प्रदेश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार भीम अवार्ड को दो श्रेणियों में दिया जाएगा। इनमें शारीरिक रूप से अक्षम खिलाडिय़ों की एक श्रेणी होगी। तबकि दूसरा टीम इवेंट में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को दिया जाएगा।
खेल निदेशालय की तरफ से पैरा एथलेटिक में दो,शूटिंग में दो और तीरंदाजी के एक खिलाड़ी को देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के टीम स्प्रर्धा में हॉकी के दो खिलाड़ियों को देनेे का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कुश्ती में दो और एथलेटिक में एक खिलाड़ी को भीम अवार्ड से नवाजा जा सकता है।
विज्ञापन
किसे मिलता है भीम अवार्ड
तीन साल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की तरफ से शामिल होने के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त हो। उस खिलाड़ी को हरियाणा सरकार की तरफ से भीम अवार्ड से पुरस्कृत किया जाता है। अवार्ड से नवाजे जाने वाले खिलाड़ी को प्रदेश सरकार की तरफ से दो लाख रुपए नकद, भीम की प्रतिमा के अलावा स्क्रॉल, प्रशस्ति पत्र, ब्लेजर व स्कार्फ दिया जाता है। अवार्डी को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा भी मिलती है।
विभाग की ओर से भीम अवार्ड किसे देना है, इसकी सूची तैयार कर ली गई है। इसे अधिकारियों के साथ बैठक कर एक दिनों में अंतिम रुप दे दिया जाएगा।
गिर्राज सिंह, उपनिदेशक खेल विभाग
अवध
विज्ञापन
विज्ञापन