फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दामाद और बेटी को दी जान से मारने की धमकी

दामाद और बेटी को दी जान से मारने की धमकी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़।
विज्ञापन
एनआईटी क्षेत्र में रहने वाले दामाद और उनकी बेटी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 8 के रहने वाले पृथ्वी राज ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी बड़े दामाद व उनके बच्चे उनके साथ सेक्टर 8 में रहते हैं। वही उनकी मजली बेटी रजनी शर्मा का विवाह योगेश शर्मा जो कि एनआईटी पांच नंबर में रहते हैं। उनके साथ हुआ था। कुछ पारिवारिक क्लेश के चलते 7 दिन पहले रजनी उनके पास अपने बेटे सहित रहने के लिए आई हुई थी। कल शाम लगभग 7-15 बजे एनआईटी के रहने वाले आर्यन अपने दो दोस्तों के साथ उनके घर पर आया और उनके दामाद व उनकी लड़की के साथ बदतमीजी की व जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि आर्यन के द्वारा योगेश को व उसके परिवार को पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed