{"_id":"61dd7a6d0f15bb15af46e9c1","slug":"faridabad1641904749","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड इंचार्ज के साथ प्राइवेट गुरुग्राम बस के संचालक ने की मारपीट","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बस स्टैंड इंचार्ज के साथ प्राइवेट गुरुग्राम बस के संचालक ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस डिपो बस स्टैंड इंचार्ज के साथ प्राइवेट गुरुग्राम बस संचालक के कर्मचारियों के द्वारा मारपीट की गई। जिसकी शिकायत उनके द्वारा पुलिस चौकी बस स्टैंड को लिखित लऔर ईमेल के जरिए डीसी व कमिश्नर को दी जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।
बल्लभगढ़ बस डिपो में यार्ड मास्टर का स्टैंड इंचार्ज के पद पर कार्यरत भरत सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को एच आर 55 ए जे 0084 निजी बस जो कि बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम के लिए चलाई जाती है। इनका समय 7:45 से लेकर 7:55 का बनता है लेकिन यह बस 8:02 तक बस स्टैंड से नहीं चलाई गई। जिसके चलते उन्होंने बस के चालक व परिचालक को कहा कि वह बस को चला ले। क्योंकि 8:05 पर हरियाणा रोडवेज की बस का समय होता है। इतनी सी बात कहने पर बस के चालक व परिचालक व अन्य व्यक्ति जिनका नाम वह नहीं जानते है। उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उसकी वर्दी को भी फाड़ दिया गया। इसके अलावा उनके द्वारा भविष्य में देख लेने व जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसको लेकर उन्होंने बल्लभगढ़ बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज को लिखित शिकायत दी गई लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस चौकी के द्वारा कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने ईमेल के जरिए डीसी फरीदाबाद और पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद को शिकायत दी। स्टैंड इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि शिकायत को दिए हुए काफी समय हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक उनके पास ना तो पुलिस चौकी से कोई कार्यवाही करने के लिए सूचना आई है और ना ही पुलिस कमिश्नर की ओर से कोई कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन