{"_id":"61dd79dcc77ed774817ff314","slug":"faridabad1641904604","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते तीन किराने की दुकान सहित चार दुकाने खोलने पर हुई कार्यवाही, केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन के चलते तीन किराने की दुकान सहित चार दुकाने खोलने पर हुई कार्यवाही, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के विभिन्न थानों में शाम 6:00 बजे के बाद दुकानें खोलने की आदेशों की अवहेलना करते हुए पुलिस के द्वारा तीन किराने की दुकान समेत 4 दुकानदारों के खिलाफ सरकार के आदेशों की अवहेलना करने के चलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बल्लभगढ़ के द्वारा गांव चंदावली में गश्त के दौरान ठेका शराब अंग्रेजी के पास एक किराने की दुकान खुली हुई पाई गई । दुकानदार से पूछताछ करने पर पता चला कि वह सेक्टर 65 बल्लभगढ़ के रहने वाले सक्षम की दुकान है। इसके अलावा गांव चंदावली में स्थित भारत बेकरी की दुकान भी खुली हुई पाई गई। दुकानदार ने अपना नाम गांव चंद्रावली के रहने वाले सुभाष की है। वही चंदावली बाजार में एक और परचून की दुकान खुली हुई पाई गई। दुकानदार में अपना नाम गांव चंदावली के रहने वाले राहुल गोयल बताया। सेक्टर 8 थाने के अंतर्गत गश्त कर रही पुलिस टीम ने सेक्टर 7 मार्केट में दुक्सन नंबर 2366 रेक्स सैलून सेक्टर 7 10 के डिवाइडिंग नियर मिलन चौक पर खुली हुई पाई गई। पूछताछ करने पर दुकानदार ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले इरफान है। पुलिस के द्वारा इन सभी से दुकान खोलने के लिए लाइसेंस मांगा गया है लेकिन इनमें से कोई भी दे नहीं पाया। जिसके चलते पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन