{"_id":"61dc1d0f85d6fb522568ac0c","slug":"faridabad1641815311","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कंपनी से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़।
विज्ञापन
सोना फ्लाईओवर के पास स्थित टीवीएस कंपनी से लाखों रुपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बल्लभगढ़ के रहने वाले प्रशांत मित्तल ने बताया कि उनकी कंपनी दिल्ली मथुरा रोड सेक्टर 5 स्थित रॉयल ऑटो लोन एलएलबी टीवीएस के नाम से है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी की सुबह करीब 3:15 बजे कंपनी में तैनात गार्ड का उनके पास फोन आया कि कंपनी में चोरी हो गई है। जिसके बाद वह कंपनी में जाकर उन्होंने सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। तो उन्होंने पाया कि 4 जनवरी रात को करीब 9:00 बजे अज्ञात चोर उनकी कंपनी से सामान चुरा कर ले गए हैं। जिसके बाद कंपनी के सामान को चेक किया। तो उनके वहां पर लाखों रुपए का सामान नहीं था। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।