फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बारिश की वजह से कोराली जाने में बसों को परेशानी

बारिश की वजह से कोराली जाने में बसों को परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सिटी बस के द्वारा बल्लभगढ़ बस स्टैंड से लेकर कौराली गांव के लिए 916 नंबर रूट की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिससे गॉंवसियों को काफी सुविधा हो रही है लेकिन 3 दिन से हो रही बरसात की वजह से बसों को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सिटी बस डिपो मैनेजर अक्षय ने बताया कि सिटी बस के द्वारा चार बसें बल्लभगढ़ बस स्टैंड से कौराली गांव तक के लिए चलाई जाती है। जिसके बाद यह बस से कौराली गांव में स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने खाली प्लॉट से यू टर्न करके वापस बल्लभगढ़ बस स्टैंड को आती है लेकिन 3 दिन से हो रही बारिश के चलते इन बसों को चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कौराली गांव जाने के बाद जब बस चालक बस को यू-टर्न करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बने खाली प्लॉट पर यू-टर्न के लिए ले जाते हैं। तो बस वहां पर फंस जाती है। जिसकी वजह से उनको उस बस को उस कीचड़ से निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह घटना पिछले 3 दिनों में दो से तीन बार हो चुकी है। जिसकी वजह से बस को नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही बस चालक को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बस को यू टर्न करने के लिए अन्य कोई और जगह नहीं है। जिसकी वजह से मजबूरन उनको उसे खाली प्लॉट से यू-टर्न करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी बसे लोग फ्लोर के साथ-साथ काफी लंबी है। इसीलिए उनको बस को यू-टर्न करने के लिए काफी बड़े प्लॉट की जरूरत पड़ती है। जो कि इस गांव में अन्य जगह पर नहीं है। इसीलिए उनको मजबूरन स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बने खाली प्लॉट से ही यू-टर्न लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed