फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चेतक फाउंडेशन ने जिंदगी प्लस रोड सेफ्टी पहल के तहत बांटे हेलमेट

चेतक फाउंडेशन ने जिंदगी प्लस रोड सेफ्टी पहल के तहत बांटे हेलमेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़।
विज्ञापन
हरियाणा के परिवहन, खनन, और भू विज्ञान विभाग, स्किल डेवलपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा चुनाव विभाग के माननीय कैबिनेट मंत्री मूल चंद शर्मा ने औपचारिक रूप से सोमवार को चेतक फाउंडेशन के जिंदगी प्लस रोड सेफ्टी पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दोपाहियों की सवारी करने वाली महिलाओं, लड़कियों और दोपहियों पर सवारी करने वालियों को हेलमेट बांटे ताकि वह सुरक्षित रहें। सोमवार को बल्लबगढ़ स्थित पंचायत भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेतक फाउंडेशन के जिंदगी प्लस पहल के तहत रोड सेफ्टी कार्यक्रम में 1,000 हेलमेट बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल लाखों लोग सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं। जिसमें बड़ी तादाद में दोपहिया चलाने वाले होते हैं। यह चेतक फाउंडेशन दोपहिया वाहन चालकों और उनकी सवारियों को हेलमेट देकर सरकार के सड़क सुरक्षा प्रयासों में मदद के लिए आगे आया है।
विज्ञापन
चेतक फांउडेशन के बोर्ड मेंबर सचिन हरितश ने कहा कि चेतक फाउंडेशन वंचित लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए काम कर रहा है। चेतक फांउडेशन लॉजिस्टिक्स तथा जन सेवा के क्षेत्र में शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, आजीविका, पोषण और सड़क सुरक्षा पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहा है। चेतक फाउंडेशन के डायरेक्टर अरुण अरोरा ने बताया कि इस पहल के तहत वह करीब 1000 हेलमेट उन लोगों को देंगे जिन को इसकी जरूरत है। जिसमें महिलाएं खासतौर पर रहेंगी। क्योंकि महिलाएं दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग नहीं करती है। चाहे वह चालक हो या उस चालक के पीछे बैठी हुई महिला। दोनों को ही हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में उनके द्वारा करीब 100 हेलमेट बांटे गए। वहीं उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को भी उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों को हेलमेट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed