फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2 घंटे इंतजार करने के बाद बुजुर्गों को लगी बूस्टर डोज

2 घंटे इंतजार करने के बाद बुजुर्गों को लगी बूस्टर डोज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सोमवार को सरकार के द्वारा देश भर में 60 साल से ऊपर बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी जिले में विभिन्न जगहों पर बुजुर्गों को बूस्टर डोज़ लगाई जा रही है। बल्लभगढ़ से सरकारी अस्पताल में भी बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जानी थी लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति को ट्रेनिंग नहीं दिए जाने पर 2 घंटे इंतजार करने के बाद उनको बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में सुबह 9:00 बजे से ही इमरजेंसी के साथ वाले कमरे में लोगों को वैक्सीन लगवाने लंबी लाइन देखने को मिली। जिसमें पहली और दूसरी डोज़ के साथ-साथ 15 साल से 18 साल तक के बच्चों के साथ बूस्टर डोज़ लगने वाले बुजुर्ग भी मौजूद थे लेकिन इस वैक्सीन सेंटर पर जिन बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाने से उनको करीब 2 घंटे का इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार बुजुर्गों का पहले कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उसके बाद ही उनको बूस्टर डोज लगाई जाएगी लेकिन जिस व्यक्ति को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना था उसकी ट्रेनिंग नहीं होने के चलते पहले वह ऐप को सीखने के लिए उच्च अधिकारियों के पास गया और उसके बाद उसने वैक्सीन सेंटर पर बुजुर्गों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ कर्मचारियों ने कहा कि जिन भी लोगों को वैक्सीन लगवानी है। वह पहले जाकर कोरोना टेस्ट करवाएं। जिसके चलते सेंटर पर मौजूद बुजुर्गों के द्वारा काफी रोष व्यक्त किया गया और उन्होंने इसको लेकर बल्लभगढ़ के एसएमओ को शिकायत की। जिसके बाद एस एम ओ के द्वारा वैक्सीन सेंटर पर जाकर सभी बुजुर्ग को तुरंत रजिस्ट्रेशन करवाया और वैक्सीन लगवाई। बुजुर्गों का कहना है कि वह सुबह 9:00 बजे से वैक्सीन सेंटर पर बैठे हैं लेकिन स्टाफ को बूस्टर डोस की जानकारी नहीं होने की वजह से उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके फोन पर सरकार के द्वारा एसएमएस के जरिए उन को सूचित किया गया है कि वह 10 तारीख को किसी भी सेंटर पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। इसीलिए वह बल्लभगढ़ से सरकारी अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाने के लिए आए लेकिन उसके बावजूद भी उनको करीब 2 घंटे इंतजार करने के बाद वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
-------- मैं सुबह 9:00 बजे से सेंटर पर बैठा हुआ हूं। पहले तो स्टाफ कर्मचारियों ने कहा कि वह अभी पता करके बताते हैं लेकिन 11:00 बजे स्टाफ कर्मचारी ने कहा कि पहले आपको कोरोना का टेस्ट करवाना होगा। उसके बाद बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी। जिसके बाद एस एम ओ के द्वारा उनको बिना टेस्ट करवाएं डोज़ लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजेन्द्र बीकम कॉलोनी ------ एसएमएस आने के बाद ही वह सेंटर पर बूस्टर डोस लगवाने के लिए आए हैं लेकिन यहां व्यवस्था नहीं होने के चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे इंतजार करने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन हुआ और उसके बाद उनको बूस्टर डोज लगाई गई।
- राम कुमार, बल्लभगढ़ ------ सरकार के द्वारा गाइडलाइंस के अनुसार वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को पहले कोरोना टेस्ट करवाना होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उनके वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी के चलते सोमवार को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन मंगलवार से लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - टीसी गिड़वाल, एसएमओ बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed