{"_id":"61dc1bebe5be9b200a1c5c52","slug":"faridabad1641815019","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी घर लौटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
करनाल में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी घर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
फरीदाबाद।
जिले से खेलों इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 19 आयुवर्ग में तीन लड़के और दो लड़कियों का चयन हुआ था। इनका प्रशिक्षण करनाल में चल रहा था। कोरोना के कारण इनका प्रशिक्षण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। इसके कारण सभी खिलाड़ी वापस लौट आए। इन सभी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया था।
फरवरी में खेलों इंडिया प्रतियोगिता आयोजित होनी थी, इसके लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन कर फुटबॉल टीम में शामिल किया गया था। लड़कों के टीम में जिले से नदीम, ओजस और अमन दत्ता का चयन किया गया था। जबकि लड़कियों की टीम में एनी और दीवा दूबे को टीम में जगह मिली थी। फुटबॉल कोच कुलदीप ने बताया कि यह सभी करनाल में प्रशिक्षण ले रहें थे। लेकिन कोरोना के कारण अगले आदेश तक इनका प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी अपने घर वापस लौट आए। प्रशिक्षण के दौरान यह सभी खिलाड़ी करनाल में ही रुके हुए थे।
अवध
विज्ञापन