{"_id":"616eb3aa41aa362aaa550427","slug":"faridabad1634644906","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा सड़क पर फेंका तो देना होगा जुर्माना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कूड़ा सड़क पर फेंका तो देना होगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। निगम आयुक्त यशपाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान की समीक्षा पोर्टल पर निरंतर की जा रही है। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। पोर्टल के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा निरंतर की जाएगी। इसके लिए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
आयुक्त यशपाल ने यह निर्देश लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सभी वार्डों के नोडल अधिकारियों को दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पोर्टल पर फरीदाबाद की स्वच्छता अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड नोडल अधिकारी के साथ कनिष्ठ अभियंता को सहायक के तौर पर स्वच्छता अभियान में जोड़ा गया है। नोएल अधिकारी अपने-अपने वार्डों में जनप्रतिनिधियों से मिलकर ग्राउंड लेवल पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नवंबर के पहले वीक में सभी वार्डों में मात्रा के अनुरूप वाहन आ जाएंगे। स्वच्छता के लिए फरीदाबाद को 3 वर्गों में बांटा गया है। ए, बी और सी। ए कैटेगरी में वह शहर है, जहां स्वच्छता अभियान में पूर्ण रूप से लोग भागीदार बन रहे हैं। बी वर्ग में वे क्षेत्र आते हैं जो स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किए जाएंगे। तीसरे ही वर्ग में ऐसे कैटेगरी के क्षेत्र चयनित किए गए हैं , जो लोग पेमेंट करने में असमर्थ हैं। उनके लिए घर-घर जाकर कूड़ा नहीं उठाया जाएगा बल्कि कार्यस्थल पर वाहन खड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन