फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad itbp officer nirmla rawat selected for international boxing championship in america

अमेरिका में बॉक्सिंग के पंच दिखाएगी फरीदाबाद की निर्मला रावत

Wed, 07 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 07 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
 faridabad itbp officer nirmla rawat selected for international boxing championship in america
nirmla rawat

फरीदाबाद के भनकपुर गांव की रहने वाली निर्मला रावत अमेरिका में पंच लगाती नजर आएंगी। उनका चयन अमेरिका में होने वाली इंटरनेशनल बॉक्सिंग के लिए हुआ है। जो 7 से 17 अगस्त तक होगी। निर्मला 81 किलो भारवर्ग में ऑल इंडिया पुलिस की तरफ से देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

विज्ञापन


निर्मला इस समय आईटीबीपी में कार्यरत हैं। इससे पहले निर्मला ने हरियाणा की तरफ से खेलते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। निर्मला का कहना है कि उसका फोकस अब देश के लिए पदक जीतना है। यह उनकी पहली इंटरनेशनल चैंपियनशिप है। 
विज्ञापन


पिता बलवंत सिंह रावत ने कहा कि जिला बॉक्सिंग कोच रमेश वर्मा ने निर्मला की प्रतिभा को देखा। अपनी जेब से उन्होंने खर्च कर इसे प्रशिक्षण दिया। निर्मला ने 2009 से अब तक स्टेट व नेशनल स्तर पर 33 पदक जीते हैं। इसमें 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 2 पदक इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस की तरफ से खेलते हुए जीते है। 2016 नवंबर में आयोजित नेशनल पुलिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इस समय निर्मला कोच इंस्पेक्टर जोगिंदर सोहन से इंटरनेशनल इवेंट के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कोच रमेश वर्मा ने बताया कि निर्मला के पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed