{"_id":"59c912fe4f1c1bc9538b457c","slug":"durga-fasting-in-the-cremation-ground-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह सरपंच श्मशानघाट में खड़े होकर कर रहा मां दुर्गा का व्रत, जानिए क्या है वजह...","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
यह सरपंच श्मशानघाट में खड़े होकर कर रहा मां दुर्गा का व्रत, जानिए क्या है वजह...
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
जिले के गांव असावटी में सरपंच गांव की भलाई के लिए नवरात्रों में नौ दिन तक खड़े होकर व्रत कर रहे हैं। आज उन्हें खड़े होकर व्रत करने का छठा दिन है। सरपंच करण पहलवान गांव की भलाई, अखंडता व भाईचारे को कायम रखने के लिए खड़े होकर मां दुर्गा के नौ दिन का उपवास रखे हुए हैं।
गांव में नवनिर्मित स्वर्गाश्रम (श्मशानघाट) पर उन्होंने यह व्रत रखा है। जहां गांव के अन्य लोग उनके साथ दिनरात कीर्तन करने में लगे हुए हैं। सरपंच ने बताया कि उन्होंने प्रण लिया था कि जब गांव के स्वर्गाश्रम का जीर्णोद्धार हो जाएगा तो यहीं वह गांव की सुख शांति के लिए व्रत रखेंगे।