फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Gifts: इस बार दिवाली पर दीजिए मास्क, सैनिटाइजर और काढ़ा

Wed, 11 Nov 2020 11:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Gifts for Diwali: Diwali 2020 Gifts diwali gifts for this season give mask and sanitizers and kadha
Diwali Gifts Ideas in Hindi:

दिवाली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बाजार सज चुके हैं और लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं। गिफ्ट आदान-प्रदान की शुरुआत हो चुकी है। बड़े उपहार के तौर पर लोग जहां ज्वैलरी खरीद रहे हैं, वहीं छोटे उपहार के तौर पर भी कई गिफ्ट पैक बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें क्रॉकरी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, टॉफी-चॉकलेट के पैक और प्लास्टिक के फूल शामिल हैं। कोरोना काल चल रहा है, ऐसे में इस बार काफी लोग सेहत का ध्यान रखने के लिहाज से भी गिफ्ट खरीद रहे हैं। मास्क, काढ़ा और सैनिटाइजर भी इस बार गिफ्ट का हिस्सा बन गए हैं। आगे पढ़ें और कौन से आइटम आप गिफ्ट में दे सकते हैं....

Gifts for Diwali: Diwali 2020 Gifts diwali gifts for this season give mask and sanitizers and kadha
गर्म कपड़े

क्रॉकरी और गर्म कपड़े बन रहे पसंद
सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म है। दरअसल कंबल, गर्म चादर भी दीपावली में गिफ्ट देने के लिए खरीदी जा रही हैं। दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बावेजा का कहना है कि सदर बाजार में हर तरह की गिफ्ट आइटम की बिक्री बढ़ी हुई है। क्रॉकरी, घरों को सजाने के लिए पोस्टर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, गर्म कपड़े, टॉफी का पूरा पैक समेत हर तरह की गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं।

Gifts for Diwali: Diwali 2020 Gifts diwali gifts for this season give mask and sanitizers and kadha
चॉकलेट

मिठाइयों से दूरी, चॉकलेट के पैक की मांग
पिछले साल की तरह इस बार भी मिठाई की दुकानों से लोग दूरी बनाए हुए हैं। मिठाई विक्रेता रमेश ने बताया कि खोअे से बनने वाली मिठाई की मांग काफी कम है। इसकी जगह लोग टॉफियों और चॉकलेट के पैक काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा तरह-तरह के बिस्कुट और केक की मांग भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gifts for Diwali: Diwali 2020 Gifts diwali gifts for this season give mask and sanitizers and kadha
फाइल फोटो

ड्राई फ्रूट्स की मांग में तेजी
ड्राई फ्रूट्स महंगाई की वजह से पिछले दो साल से चलन में कम था, लेकिन रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिहाज से इस बार ड्राई फ्रूट्स खूब पैक कराए जा रहे हैं। खारी बावली में इन दिनों होलसेल दुकानों पर भी गिफ्ट पैक बिक रहा है। सदर बाजार के व्यापारी परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि ड्राई फ्रूटस की मांग इस साल बढ़ी है। कोरोना को लेकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए लोग ड्राई फ्रूटस की खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। तरह-तरह के फैंसी डिब्बों में इसे पैक कर बिक्री जा रही है। इसके साथ ही चॉकलेट, मिक्चर, डिब्बा बंद पेय पदार्थ को एक साथ पैक कर गिफ्ट आइटम बनाए गए हैं। वहीं कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए मास्क, सैनिटाइजर और काढ़े के भी गिफ्ट पैक बनाए गए हैं, जिन्हें काफी लोग खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
Gifts for Diwali: Diwali 2020 Gifts diwali gifts for this season give mask and sanitizers and kadha
flower - फोटो : pexel

गुलदस्ते में सजाने के लिए फूल
प्लास्टिक वाले फूल के साथ नए ट्रेंड में सुनहरे गुलदस्ते में सजने वाला फूल भी बतौर गिफ्ट खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही चांदी व सोने के सिक्के भी खूब खरीदे जा रहे हैं। चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, घरों में सजाने के लिए सोने-चांदी के अर्क वाले गुलदस्ते में सजाने वाले फूल भी बतौर गिफ्ट कूंचा महाजनी में उपलब्ध हैं। पुरानी दिल्ली के कूंचा महाजनी के ज्वेलर प्रेम शर्मा ने बताया कि इस बार सोने-चांदी के सिक्के की खरीदारी बतौर उपहार खरीदे जा रहे हैं। कई लोग गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीद रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed