फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   demonetization is opening ways of good time

अनूठे और स्वर्णिम समय की खुल रही राह

Mon, 05 Dec 2016 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 05 Dec 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
demonetization is opening ways of good time
- फोटो : अमर उजाला

‘नोटबंदी के बाद लोगों को रोजाना की दिनचर्या में कुछ तकलीफें तो हुई हैं। उन्हें लाइनों में खड़े होकर पैसे बदलवाने पड़ रहे हैं या फिर पैसे की निकासी करनी पड़ रही है, लेकिन थोड़ा और संयम से अगर काम लिया जाए तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उठाया गया यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।’

विज्ञापन


यह कहना है सिंगापुर में रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड के सीनियर डायरेक्टर समीर कुमार का। समीर ने बताया कि आने वाले छह से 12 महीने का समय देश के ईमानदार और मेहनती लोगों के लिए अनूठा और स्वर्णिम अवसर देने वाला है। जहां उन्हें कारोबार शुरू करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


इसकी कई वजहें हैं। दरअसल, नोटबंदी से होने वाली आर्थिक मंदी से गुणवत्ता वाले कारीगर और बाकी संसाधनों को सस्ते दामों में हासिल किया जा सकता है। यही नहीं सम सामयिक सरकारी सहयोग जैसी योजनाओं के साथ आने वाले बजट में अधिकतर सहूलियतें मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि ऐसे अभूतपूर्व मौके का फायदा उठाने के लिए लोगों को कमर कसने की जरूरत है। खास बात यह कि 8 नवंबर से पहले काले धन के माध्यम से कई लोग व्यवसाय को ऊंचा उठाने में लगे हुए थे, लेकिन नोटबंदी के बाद उनका सबसे बड़ा हथियार बेकार साबित हो गया है।


अब उनका पूरा ध्यान अपने सिस्टम से जूझने में लगा हुआ है। ऐसे में आम लोगों के खुद का व्यवसाय शुरू करने का मार्ग सुगम हुआ है। लोगों के पास उनका ईमानदारी का पैसा कभी भी इतना मूल्यवान नहीं हो पाया था जितना आज है, इसलिए लोगों को सोचने की जरूरत है, लोगों से जुड़ने की जरूरत है और अपना काम शुरू करने पर आगे बढ़ना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed