फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi bjp president adesh gupta profile ex mayor tuition teacher

जानें कौन हैं आदेश गुप्ता, ऐसे तय किया ट्यूशन टीचर से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सफर

Tue, 02 Jun 2020 05:15 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 02 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
delhi bjp president adesh gupta profile ex mayor tuition teacher
आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


निजी जीवन
आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद हैं। दिल्ली एमसीडी चुनाव में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार आदेश गुप्ता उत्तर-पश्चिम पटेल नगर के पार्षद हैं। वह बलजीत नगर की पंजाबी बस्ती में रहते हैं। साल 2017 के हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। गुप्ता के पास एक करोड़ 22 लाख 21 हजार रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता
आदेश गुप्ता ने छत्रपति शाहूजी महाराज, कानपुर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया है। गुप्ता साल 1995 में रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे। उन्होंने शुरुआती समय में ट्यूशन पढ़ाकर आजीविका चलाई।


राजनीतिक सफर
आदेश गुप्ता साल 2017 में पहली बार पार्षद बने।
इसके बाद साल 2018 में वे उत्तरी दिल्ली के महापौर चुने गए।
आदेश गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय में धमेंद्र प्रधान के समय कार्यालय मंत्री भी रहे।
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश कोहली के कार्यकाल में भी उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली।
गुप्ता अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के विस्तारक भी रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के करोल बाग जिले में उपाध्यक्ष का पद भी संभाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed