Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deependra singh honored with National Teacher Ratna Award in cg

National Education Ratna Award: राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से दीपेंद्र हुए सम्मानित, जानें कैसे मिला ये अवॉर

Tue, 30 Jan 2024 11:49 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में व्याख्याता शिक्षक दीपेंद्र सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान मिला है। सिंह के द्वारा बच्चों के लिए किए जाने वाले इन नवाचारी गतिविधियों को लेकर सहायक संचालक राज्य परियोजना अधिकारी से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Deependra singh honored with National Teacher Ratna Award in cg
शिक्षक दीपेंद्र सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नगर जरही स्थिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के व्याख्याता दीपेंद्र सिंह को नवाचारी गतिविधि समूह की ओर से नवाचार गतिविधि कार्य हेतु राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के व्याख्याता दीपेंद्र सिंह द्वारा बच्चों को खेल-खेल में अध्यापन कार्य करना तथा एक प्रश्न विधि से प्रत्येक बच्चों के याददाश्त को बढ़ाते हुए प्रतियोगी परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु नवाचार किया गया है। जिसके लिए इन्हें राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


ये लगातार बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। पूर्व में उनके द्वारा एक बुक बैंक की स्थापना की गई थी। जिसमें नगर के समस्त पुराने बुक और दानदाताओं से बुक संग्रहित कर एक लाइब्रेरी बनाया गया है। जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार के पुरातात्विक एवं पुरखौती वस्तुओं का संग्रहण और प्रदर्शन भी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बच्चों में अपने पुश्तैनी समान तथा अपने द्वारा किए गए विभिन्न प्रकार के हस्तकला की गतिविधियों को संग्रह स्थल पर जमा किया जा सके। जिससे बच्चे खेल-खेल में उत्साहित होकर उनके सीखने के प्रवृति का विकास होता है। 


दीपेंद्र सिंह के द्वारा बच्चों के लिए किए जाने वाले इन नवाचारी गतिविधियों को लेकर सहायक संचालक राज्य परियोजना अधिकारी से सम्मानित किया गया। जो की जिले, नगर एवं विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed