फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   uncle molested niece, made video, blackmailed victim for five-six years in delhi bhajanpura

फूफा ने भतीजी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, छह साल तक पीड़िता को किया ब्लैकमेल

Thu, 21 Nov 2019 05:45 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
uncle molested niece, made video, blackmailed victim for five-six years in delhi bhajanpura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक फूफा ने अपनी 26 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी पांच-छह साल तक लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। तंग आकर पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत सोमवार को पुलिस से की गई। 
विज्ञापन


छानबीन के बाद 49 वर्षीय आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इसे लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर चुटकी ली। स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक ने आरोपी का पार्टी से कोई संबंध होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। वहीं आरोपी फूफा अपने परिवार के साथ सीलमपुर में रहता है। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। पांच-छह साल पहले पीड़िता को घुमाने की बात कर पहाड़गंज के एक होटल में ले गया। वहां पीड़िता से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिवार को सब कुछ बताने की ठानी। सोमवार को उसने परिवार को फूफा की करतूत के बारे में बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed