फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   loot and murder case in pandav nagar solved two arrested in delhi

पांडव नगर इलाके में हुई लूटपाट व हत्या की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार

Fri, 05 May 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 May 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
loot and murder case in pandav nagar solved two arrested in delhi
- फोटो : demo

पांडव नगर इलाके में 21 अप्रैल को लूटपाट के बाद ऑटो चढ़ाकर भुल्लनपुर, लखीमपुर खीरी निवासी युवक मोहम्मद हफीज (21) की हत्या करने की गुत्थी को पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम नगर लोनी, गाजियाबाद निवासी इजहार उर्फ भूरा (30) और सोनू वर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल ऑटो, चाकू और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इनका एक साथी दिनेश उर्फ देवा गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसकी अस्पताल से छुट्टी का इंतजार कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को लखीमपुर खीरी निवासी मोहम्मद हफीज व उसका छोटा भाई नफीस (20) अपने गांव से दिल्ली लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आनंद विहार आईएसबीटी उतरने के बाद एक शेयरिंग ऑटो में सवार हुए। ऑटो में चालक के अलावा एक युवक पहले से बैठा था। दोनों को बदरपुर जाना था। कुछ दूर जाते ही एक अन्य युवक भी ऑटो में बैठ गया।

इधर, पांडव नगर पहुंचते ही आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू मारकर लूट लिया और दोनों को चलते ऑटो से फेंक दिया। बाद में जानबूझकर हफीज पर ऑटो चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। छोटे भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ भी मामले की छानबीन में लगी। एसीपी वाईके त्यागी, स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर विनय यादव, एसआई केके शर्मा, अरुण सिंधु और महेश व अन्य की टीम ने छानबीन के बाद भूरा व सोनू को लोनी इलाके से दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि इन लोगों ने दिनेश उर्फ देवा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दिनेश 23 अप्रैल को एक अन्य वारदात को अंजाम देने के चक्कर में पब्लिक के हाथ लग गया था।


भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा, तभी से वह जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं, वह रात के समय शेयरिंग ऑटो में बिठाकर लोगों को सुनसान जगहों पर लूट लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed