{"_id":"590b32204f1c1b151f4412b4","slug":"loot-and-murder-case-in-pandav-nagar-solved-two-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव नगर इलाके में हुई लूटपाट व हत्या की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांडव नगर इलाके में हुई लूटपाट व हत्या की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 May 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडव नगर इलाके में 21 अप्रैल को लूटपाट के बाद ऑटो चढ़ाकर भुल्लनपुर, लखीमपुर खीरी निवासी युवक मोहम्मद हफीज (21) की हत्या करने की गुत्थी को पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम नगर लोनी, गाजियाबाद निवासी इजहार उर्फ भूरा (30) और सोनू वर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल ऑटो, चाकू और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
इनका एक साथी दिनेश उर्फ देवा गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसकी अस्पताल से छुट्टी का इंतजार कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को लखीमपुर खीरी निवासी मोहम्मद हफीज व उसका छोटा भाई नफीस (20) अपने गांव से दिल्ली लौटे थे।
विज्ञापन
दोनों आनंद विहार आईएसबीटी उतरने के बाद एक शेयरिंग ऑटो में सवार हुए। ऑटो में चालक के अलावा एक युवक पहले से बैठा था। दोनों को बदरपुर जाना था। कुछ दूर जाते ही एक अन्य युवक भी ऑटो में बैठ गया।
इधर, पांडव नगर पहुंचते ही आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू मारकर लूट लिया और दोनों को चलते ऑटो से फेंक दिया। बाद में जानबूझकर हफीज पर ऑटो चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। छोटे भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ भी मामले की छानबीन में लगी। एसीपी वाईके त्यागी, स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर विनय यादव, एसआई केके शर्मा, अरुण सिंधु और महेश व अन्य की टीम ने छानबीन के बाद भूरा व सोनू को लोनी इलाके से दबोच लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि इन लोगों ने दिनेश उर्फ देवा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दिनेश 23 अप्रैल को एक अन्य वारदात को अंजाम देने के चक्कर में पब्लिक के हाथ लग गया था।
भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा, तभी से वह जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं, वह रात के समय शेयरिंग ऑटो में बिठाकर लोगों को सुनसान जगहों पर लूट लेते हैं।