{"_id":"5988272c4f1c1bee318b4842","slug":"doctor-sweta-got-misses-india-world-2017-runner-up-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में पढ़ी डा. श्वेता बनीं मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2017 की रनरअप","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सरकारी स्कूल में पढ़ी डा. श्वेता बनीं मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2017 की रनरअप
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद के सिकंदरपुर गांव की डा. श्वेता डागर ने हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2017 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता 27 जुलाई से वियतनाम में शुरू हुई, जिसका फाइनल राउंड शनिवार की रात हुआ। अंतिम 50 प्रतिभागियों में डा. श्वेता ने सौंदर्य और विवेक का परिचय देते हुए सभी को कायल कर दिया।
विज्ञापन
सेकेंड विजेता का ताज पहनने के बाद डा. श्वेता डागर ने कहा कि शादी किसी भी विवाहिता के सपनों पर ब्रेक नहीं लगाती। आज की बेटी कल का भविष्य बन सकती है। डा. श्वेता डागर को दूसरा स्थान मिलने की खबर सुनने के बाद श्वेता के दोस्तों व रिश्तेदारों की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। डा. श्वेता के मामा नरेंद्र राठी ने बताया कि श्वेता ने परिवार के साथ ही पूरे गाजियाबाद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
परिवार के सहयोग ने पूरे किए सपने
पेशे से डेंटल सर्जन डा. श्वेता ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में आठ साल से कार्यरत हैं। अपनी शिक्षा सरकारी स्कूल से करने के बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डा. श्वेता अपने परिवार के सहयोग को अपनी सफलता का कारण बताती हैं।
विज्ञापन
वे दो बच्चों की मां होने के बाद भी अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। डा. श्वेता बताया कि वे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती हैं, खासकर उन महिलाओं के लिए जो गांव में रहने की वजह से अपना आत्मविश्वास को खो देती हैं।